फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road accident in bhadohi Uncontrolled tourist bus fell into drain while saving animal,

Bhadohi: पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी टूरिस्ट बस, विंध्याचल से आ रहे लोग बाल-बाल बचे

Fri, 28 Apr 2023 11:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 11:40 PM IST
सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले  पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर एक टूरिस्ट बस सर्विसलेन के नाले में चली गई। विंध्याचल से आ रही बस में एक ही परिवार के 15 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Road accident in bhadohi Uncontrolled tourist bus fell into  drain while saving  animal,
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी टूरिस्ट बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा बच गया। महराजगंज तितराही पेट्रोल पंप के पास पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर एक टूरिस्ट बस सर्विसलेन के नाले में चली गई। विंध्याचल से आ रही बस में एक ही परिवार के 15 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


गनीमत रही कि बस पलटी नहीं अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। आजमगढ़ के बेलना डीह निवासी दीपक साहू अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने गए थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी लोग टूरिस्ट बस घर लौट रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर महराजगंज स्थित तीतराही पेट्रोल पंप के पास अचानक से एक पशु सामने आ गया।

विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से बची जान

उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सर्विसलेन के पास नाले में गिर गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मोबाइल दस्ता भी पहुंच गया। संयोग अच्छा रहा कि गाड़ी में सवार किसी को भी एक खरोंच तक  नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में देश का पहला म्यूजिक थेरैपी लैब शुरू, संगीत के सुरों से होगा इन बीमारियों का इलाज

Road accident in bhadohi Uncontrolled tourist bus fell into  drain while saving  animal,
बस में सवार यात्री - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी नाले में जाकर किनारे के कारण पलटने से बच गई। अगर गाड़ी पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। दीपक साहू ने कहा कि गाड़ी अनियंत्रित हुई तो एक बारगी के लिए पूरा परिवार सहम गया।  मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद ही है कि हम सभी लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed