{"_id":"62e601e934e4e30a0c6cf69e","slug":"road-accident-in-bhadohi-one-visitor-dead-and-three-injured-due-to-car-hit-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: भदोही में ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: भदोही में ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी कार, एक की मौत, तीन घायल
Sun, 31 Jul 2022 09:45 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:45 AM IST
सार
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर ऊंज थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के पास शनिवार रात करीब दो बजे दर्शनार्थियों भरी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। अस्पताल में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी जिले से प्रयागराज होते हुए जल लेकर वाराणसी जाते समय प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर ऊंज थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के पास शनिवार रात करीब दो बजे दर्शनार्थियों भरी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को पुलिस ने गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक दर्शनार्थी की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कौशांबी जिले के म्योहर से एक कार में सवार होकर चार लोग बाबा विश्वनाथ धाम दर्शन करने व जल चढ़ाने के लिए देर शाम निकले थे।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे गोधना मोड़ के पास पहुंचे थे तभी ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार लवलेश त्रिपाठी (34) की मौत हो गई। वहीं लुपेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा व एक अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। रविवार सुबह पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को सूचना दी।। वहां से परिवार के लोग ज्ञानपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन