{"_id":"68b5fdf89c979551b905b31d","slug":"ritu-baranwal-got-the-crown-of-teej-queen-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-131193-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ऋतु बरनवाल को मिला तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ऋतु बरनवाल को मिला तीज क्वीन का ताज
विज्ञापन
बरनवाल सेवा समिति की महिलाएं जिन्होंने मंच पर प्रस्तुति दी। स्रोत- संस्था
भदोही। नगर के औराई रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को बरनवाल महिला सेवा समिति की ओर से तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। महोत्सव में महिलाओं के साथ बालिकाएं भी गीत संगीत की धुन पर खूब थिरकीं।
इस मौके पर आयोजित तीज प्रतियोगिता में निर्णायकों ने ऋतु बरनवाल को तीज क्वीन चुना। उन्हें क्राउन पहनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजा अहिबरन की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समिति की अध्यक्ष रीना बरनवाल ने कहा कि तीज का पर्व आस्था और उपासना का संगम होता है। वर्ष में एक बार इस तरह का कार्यक्रम हम महिलाओं को एक मंच पर लाने का काम करता है। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम नारी शक्ति का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
कहा कि महिलाएं अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आगे चलकर यही बच्चे समाज में नाम करेंगे। तीन घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने धमाल मचाया।
डीजे की धुन पर गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। शिव-पार्वती नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इसके अलावा सास-बहू पर एकांकी हुई। कार्यक्रम संचालन तृषा व तृप्ति बरनवाल ने किया।
समिति के मंत्री रंजना बरनवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेखा, प्रीति, तृप्ति, यशी, अलका, नूतन, बीना, पूजा, मीतू, नम्रता, शिखा, शालिनी, अनुष्का, रीना, संध्या, मोनी, नीलम, सरिता, ममता, नैंसी, दीप्ति बरनवाल आदि रहीं।