फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Revenue cases must be disposed of on a priority basis: DM

राजस्व वादों का प्राथमिकता से हो निस्तारण: डीएम

Fri, 21 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Revenue cases must be disposed of on a priority basis: DM
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों और राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य मदों में बकाया धनराशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए निस्तारण पर जोर दिया। वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से लगभग 32 प्रतिशत कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, विजय नारायण सिंह, एसडीएम अरुण दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed