फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Restrictions remain at the counting site Mobile

मतगणना स्थल पर मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 07 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 07 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Restrictions remain at the counting site Mobile
डीएम प्रकाश बिंदु ने मतगणना में लगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति गणना हाल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। मतगणना में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी अपने साथ माचिस, लाइटर, गुटखा और मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे।

 मतगणना शुरू होने से लेकर समापन तक के क्रिया कलाप की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को सूचनाएं दी जाएंगी।

 केंद्र के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी में लगे कर्मचारी और अधिकारी ही जाएंगे। अन्य लोगों के जाने पर रोक रहेगी।

उन्होंने कहा कि गणनास्थल पर डिस्प्ले के माध्यम से गणना कार्मिकों को जानकारी हो जाएगी कि किस कक्ष में किस टेबल पर गणना का कार्य करना है।

प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक के अलावा एक अतिरिक्त गणना सहायक  लगाए गए हैं। हिदायत दी कि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी मतगणना में लापरवाही बरतेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 एसपी अनिल कुमार राय ने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र समेत कई सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed