फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolve to protect the environment from plantation

पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Fri, 05 Jun 2020 04:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Resolve to protect the environment from plantation
केएनपीजी कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर संकल्प लेते रोवर्स-रेंजर्स। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को संगठनों की ओर से गोष्ठी, पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जोरईं स्थित वन विभाग कार्यालय पर डीएफओ आलोक सक्सेना ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए पौधों को लगाना जरूरी है। इस मौके पर रिचेश मिश्र आदि रहे। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोसर्व-रेंसर्ज की ओर से पर्यावरण दिवस मनाया गया। रोवर्स प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में रोवर्स/रेंजर्स ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरणीय प्रदूषण से नई-नई लाइलाज बीमारियां पांव पसार रही हैं। जिसका जीता जगता उदाहरण कोविड-19 है। इस दौरान कोविड-19 बीमारी से बचने के लिए 180 स्वनिर्मित मास्क जिला संगठन आयुक्त एवं मास्क बैंक जिला कोआर्डिनेटर ऋतुराज श्रीवास्तव को दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पारस नाथ यादव, प्रियंका मिश्रा, निशु बिंद, स्वाति, शालिनी सरोज, रूबी सरोज, प्रियंका जायसवाल, रोहित यादव, गोपाल यादव, सूरज बिंद, रोहित पाठक आदि रहे। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया। कहा कि लॉकडाउन के दो माह में वातावरण शुद्ध हो गया था। इसलिए अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी को बचाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक दूरी बनाते हुए गोष्ठी आयोजित की गई। विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने वृक्षों के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर मनोज पांडेय, गोविंद चौधरी, सर्वेश बरनवाल आदि रहे। काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने पौधे लगाए और कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हर व्यक्ति को इस पर्यावरण दिवस पर कम से कम दो पौधे लगाकर कोरोना योद्धाओं को समर्पित करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास भवन में डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत कई अधिकारियों को गिलोय का पौधा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed