फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolve to fight against injustice

अन्याय के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Resolve to fight against injustice
अभोली के संजय नगर में स्व.फूलन देवी की शहादत दिवस मनाते विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता। संव? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/अभोली। पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाकर राजनीतिक दलों ने अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। भदोही नगर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने यह साबित कर दिया कि जब तक अपने हक-अधिकार की लड़ाई खुद नहीं लड़ी जाएगी, न्याय नहीं मिलेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, सुशील निषाद, सुभाष केवट, सच्चेलाल, अवधेश निषाद, योगेश, अशोक निषाद, विजय कुमार, गोकुल, कामता प्रसाद ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से कुरमैचा, कोइलरा, चक किशुनदास, पकरी तिराहा, महदेपुर में जनसभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। दानूपुर के वीरभद्रपट्टी गांव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा कि फूलन देवी ने समाज में दबे-कुचले लोगों का मार्ग प्रशस्त करती थीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद, डॉ.अजीत बिंद, गुरुजी बिंद, शिवशंकर मौजूद थे। अभोली के संजय नगर में विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष रमापति बिंद की देखरेख में शहादत दिवस पर फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार प्रदेश के मंत्री मुकेश साहनी ने सूबे में महान विभूतियों की 18 मूर्तियां लगवाने के लिए हर मंडलों में भेजा जिसे वर्तमान सरकार ने नहीं लगने दिया। इस मौके पर नंदलाल केवट, कालीराम केवट, दामोदर केवट, जयप्रकाश केवट, ध्रुवचंद केवट, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे। वहीं, गंगारामपुर गांव में कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव त्रिलोकीनाथ बिंद ने संतोष धोबी, कंपोटर, युवराज बिंद, रामाशीष, संतलाल, राधेश्याम, राजकुमार बिंद, इंद्रजीत, रंगलाल के साथ पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed