फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RES XEN withheld salary for negligence in verification

सत्यापन में लापरवाही पर आरईएस एक्सईएन का रोका वेतन

Tue, 12 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
RES XEN withheld salary for negligence in verification
ज्ञानपुर (भदोही)। पचास लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया। सत्यापन कार्य में लापरवाही व शिथिलिता बरतने पर डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिए गठित प्रशासनिक एवं अभियंता की संयुक्त तकनीकी टीम को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, फोटोग्राफ्स सहित निरीक्षण आख्या देने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कुल 42 निर्माण कार्य के लिए गठित सभी टीमों को जांच कर विधिवत निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न थानों में बैरक व विवेचना कक्ष के निर्माण में अधिक समय लगने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करते हुए एफआईआर कराने का निर्देश दिया। भदोही गजिया पुल पर सर्विस लेन निर्माण कार्य के दृष्टिगत जल निगम द्वारा पाइपलाइन का कार्य बंद पाए जाने पर सहायक अभियंता को फटकार लगाते हुए 15 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया तथा अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा गजियापुल पर लगाए गए लाइटों की जांच का भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगी सभी सत्यापन टीमों को गुणवत्ता के साथ ससमय निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा ठेकेदारों द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने पर उनका बजट कटौती करते हुए सिक्योरिटी धनराशि जप्त कर उन पर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 207.9 करोड़ स्वीकृत लागत की 42 परियोजना कार्यों की कुल भौतिक प्रगति लगभग 62 फीसदी है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, ज्ञानपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed