फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Republic Day will be celebrated by following Kovid rules

कोविड नियमों का पालन करते हुए मनेगा गणतंत्र दिवस

Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Republic Day will be celebrated by following Kovid rules
गणतंत्र दिवस समारोह कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। कहीं भी चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका भी खास ख्याल रखा जाएगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को प्रात: सात बजे एनसीसी कैडेट एवं स्काउट द्वारा लखनों तिराहे से कलेक्ट्रेट परिसर तक रूट मार्च किया जाएगा। प्रात: साढ़े आठ बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर ध्वजारोहण तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण एवं राष्ट्रगान किया जायेगा। प्रात: 8.50 बजे दी सेंट्रल बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। नौ बजे बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में ध्वजारोहण एवं नेहरू बाल उद्यान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम है। साढ़े नौ बजे पुलिस लाईन में परेड एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए को निर्देश दिया कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राष्ट्र विकास में युवाओं का सहयोग व राष्ट्रीय भावना से सम्बन्धित थीम पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। साढ़े 11 बजे बजे जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में मरीजों को फल वितरण अपर जिलाधिकारी द्वारा तथा जिला कारागार में वंदियों को फल वितरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। दोहपर 12 बजे बजे नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के मलिन बस्तियों की सफाई नगर पालिकाएं, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायत के समन्वय से किया जायेगा। उन्होने अधिशासी अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने.अपने स्तर से नगर पंचायतों के सभी वार्डों एवं गाॅंव में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। चयनित सबसे स्वच्छ एवं सुंदर वार्ड एवं गॉव के सफाई नायकों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed