फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Replace defective plants and provide drinking water: DCI

खराब संयंत्रों को बदल कर उपलब्ध कराएं पेयजल:डीसीआई

Sun, 06 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Replace defective plants and provide drinking water: DCI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-रामबाग रेल खंड पर फरवरी के अंत तक संरक्षा आयुक्त पूर्वी का आगमन होने वाला है। इसको लेकर वाराणसी मंडल के अधिकारियों की धड़कन बढ़ गई है। रविवार को मंडलीय कामर्शियल इंस्पेक्टर विशाल सिंह वाया कार ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचे और खानपान के स्टाल, टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया। खराब टोटियों को बदलवाने का उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय स्टेशन के कर्मचारी खामियों पर पर्दा डालने में लगे रहे। कयास लगाया जा रहा है कि रेल खंड के माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में जारी दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है और फरवरी के अंतिम सप्ताह में संरक्षा आयुक्त मो.लतीफ खान ट्रैक का निरीक्षण कर ट्रेनों को चलाने के लिए हरी झंडी भी दिखा सकते हैं। शनिवार को डीआरएम वाराणसी रामाश्रय पांडेय अपने विशेष सैलून से ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, जंगीगंज, भीटी, हंडिया, सैदाबाद, रामनाथपुर, झूंसी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया था और चार दिन पहले एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी दौरे पर थे। डीसीआई विशाल सिंह ने लाइसेंसी वेंडरों को खानपान के सामान की गुणवत्ता बनाए रखने, मिलावट न करने, अधिक दाम न वसूलने, स्टेशन को स्वच्छ रखने, आरक्षण काउंटर पर दलालों को चिह्नित करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed