फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repair of crumbling road started, villagers will get relief

उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को मकिलेगी राहत

Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Repair of crumbling road started, villagers will get relief
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के भौथर से अर्जुनपुर को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क की मरम्मत शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर विभाग हरकत में आया, हालांकि अब भी जिस तरीके से पैचिंग हो रही है उसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। भौथर गांव से अर्जुनपुर जाने वाली सड़क कई साल से मरम्मत न होने से ध्वस्त हो गई थी। कुछ दिन पूर्व लाखों की लागत से उक्त सड़क की मरम्मत की गई थी। निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी किए जाने से सड़क एक महीने में ही उखड़ने लगी। ट्रक के जाने से सड़क की गिट्टियां बिखर गई। एक तरफ धंस भी गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। 14 अप्रैल को अमर उजाला ने पेज नंबर दो पर ‘80 लाख की सड़क एक माह भी नहीं चली’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। उसके बाद अधिकारी हरकत में आए। जिन स्थानों पर गिट्टियां उखड़ी हैं, उसकी पैचिंग में जुट गए। ग्रामीण राधेश्याम ने कहा कि पैचिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। तारकोल की मात्रा कम होने से फिर कोई वाहन आएगा तो गिट्टी हट जाएगी। जेई बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ओवरलोड गाड़ी के आने से सड़क खराब हो गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed