फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Remembering the magician of hockey on his birth anniversary

जयंती पर हॉकी के जादूगर को किया याद

Sun, 29 Aug 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Remembering the magician of hockey on his birth anniversary
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। खेल के प्रति युवाओं में रूझान बढ़ाने के लिए जिला स्टेडियम के अलावा विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खेल दिवस के अवसर हाकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी शाह आलम ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। हाकी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज और जिला स्टेडियम के बीच हुआ। दूसरे सेमीफाइनल में नेशनल इंटर कॉलेज ने 4-2 से किड्स केयर को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल नेशनल इंटर कालेज और जिला स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम ने 3-2 से मैच जीत कर टफी पर कब्जा जमाया। डीसी मनरेगा राजाराम और जिला हाकी संघ के अध्यक्ष और एक्सईएन नलकूप नंदलाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का मूल नाम ध्यान सिंह था। उनके मित्रों से उन्हें ‘चंद’ उपनाम मिला था, क्योंकि वे रात्रि में चंद्रमा की प्रतीक्षा करते थे कि कब चंद्रमा निकले और हम उसकी चांदनी रात में अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि चांदनी रात में सारी-सारी रात मेजर ध्यानचंद हाकी का अभ्यास किया करते थे। खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुनव्वर हुसैन, संजय गौतम, रवि पाल, मधु राय, ओपी यादव आदि रहे। हाकी संघ के सचिव राजकमल और जिला क्रीडा अधिकारी सिराजुद्दीन ने आभार जताया। मेजर ध्यानचंद के स्मृति में गुलाबी देवी बिंद इंटरमीडिएट कॉलेज माधोपुर लोहरा खास में कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद, बालक एवं बालिकाओं की हुई। यहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशीष मिश्र ने खेल का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग कबड्डी में विज्ञान वर्ग की छात्रा आकांक्षा की टीम प्रथम और कला वर्ग की छात्रा मनीषा यादव की टीम द्वितीय रही। गोला फेंक बालिका वर्ग में सौम्या प्रथम, सुचेता द्वितीय ,रजनी तृतीय जबकि बालक वर्ग में विशाल प्रथम, जय प्रकाश मौर्या द्वितीय, भानु प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में रोमा प्रथम, सौम्या द्वितीय, अंजलि तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रेमचंद्र, राकेश पाल, अतुल, सोनू बिंद, धनवंतरी प्रसाद मौर्य रहे। ऊंज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुरमैचा गांव में कबड्डी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार बिंद रहे। इस मौके पर राजेश दूबे, अभोली की ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, सपा नेत्री सरिता बिंद ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सपा की ओर से जिला स्टेडियम में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष खेल दिवस मनाया जाता है। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त को हुआ था। हाकी में उनके योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य खेल के प्रति युवाओं में रूझाना बढ़ाना है। इसी दिन देश के राष्ट्रपति खेल की दुनिया में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर योगदान देने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed