फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief: Ganga flood started receding at the speed of two cm per hour

राहत : दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटने लगी गंगा की बाढ़

Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Relief: Ganga flood started receding at the speed of two cm per hour
सीतामढ़ी में लगा गंगा का पानी। संवाद
सीतामढ़ी। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। अब जलस्तर 78.900 मीटर पर आ गया है। जलस्तर में कमी शुरू होने से गंगा के तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चार दिनों तक लगातार जल स्तर बढ़ने से गंगा के जलस्तर में पांच मीटर की बढ़ोतरी हो गई थी। इससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया था।
शुक्रवार को जलस्तर में करीब दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कमी शुरू हो गई। जिले में तीन दिनों से लगातार हो रहे जलस्तर में वृद्धि के कारण संवेदनशील क्षेत्र में शुमार कोनिया क्षेत्र के गंगा के तटवर्ती इलाके में लोगों की धड़कनें बढ़ गई थीं।
विज्ञापन

इससे कटान प्रभावित छेछुआ, भुर्रा, इटहरा गांवों में कृषि भूमि की आंशिक कटान शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को जलस्तर 4 से 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा। हालांकि अब शुक्रवार से ही जलस्तर में कमी आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महज चार दिनों में ही जलस्तर में करीब 5 मीटर की भारी वृद्धि हो गई थी। हालांकि अब भी सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में नौका संचालन बंद रखा गया है। इससे गंगा आरपार आने जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ से कोनिया के किसानों की फसल गंगा के पानी में सड़ गई थी। एक बार फिर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई थी।
अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि जलस्तर में घटाव शुरू हो गया है। आगामी कुछ दिनों में पानी काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed