फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief from the sunshine, melting increased as evening fell

खिली धूप से राहत, शाम ढलते ही गलन बढ़ी

Wed, 26 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sunshine, melting increased as evening fell
सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड से मंगलवार को लोग ठिठुरते रहे। दो दिन बाद आखिरकार आसमान साफ हुआ तो धूप निकली। दिन भर लोग धूप सेंकते नजर आए, लेकिन शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। गर्मी के लिए जगह-जगह लोग अलाव के सामने बैठे रहे।
विज्ञापन

साल के शुरूआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुरूआत में एक पखवारे तक कुहरे, बारिश और धुंध संग बर्फीली हवाओं से लोग परेशान रहे। पहले पखवारे के बाद मौसम दो से तीन दिन तक साफ रहा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदला और दो दिनों तक हल्की बारिश संग हवाएं चली। जिससे लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे लोग पूरे दिन छतों पर धूप लेते नजर आए, हालांकि शाम चार बजे तक मौसम ठंडा हो गया। गलन भरी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। ठंड का कहर इस कदर था कि लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में ढंके रहे। शाम होते ही लोगों के फिर घर में कैद हो जाने से बाजारों में सन्नाटा छा गया। धूप होने के बाद भी अधिकतम 19 और न्यूनतम नौ डिग्री तापमान बना रहा। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पछुआं हवाओं के कारण गलन कायम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed