{"_id":"603be7a68059a27e544d5756","slug":"relatives-of-bahubali-mla-vijay-mishra-summoned-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कोर्ट में तलब, साढ़े 5 करोड़ के चेक बाउंस के मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कोर्ट में तलब, साढ़े 5 करोड़ के चेक बाउंस के मामले में कार्रवाई
Mon, 01 Mar 2021 12:27 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभात त्रिपाठी की अदालत ने पांच करोड़ 58 लाख के चेक बाउंस के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी को 18 मार्च को तलब किया है। बीएसपी स्टार प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स फिलिंग स्टेशन के पावर आफ अटार्नी हरिशंकर मिश्रा ने कोर्ट में 156(3) के तहत कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया कि उनके फर्म बीएसपी स्टार प्राइवेट लिमिटेड से उपकरण और मेसर्स फिलिंग स्टेशन से कृष्ण मोहन तिवारी ने सामान लिया। उनकी ओर से एक चेक तीन करोड़ 13 लाख 35 हजार और दूसरा चेक दो करोड़ 45 लाख 49 हजार 863 का दिया गया।
विज्ञापन
गोपीगंज के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में दोनों चेक लगाया तो धन की कमी होने पर वह बाउंस हो गया। इसकी शिकायत विधायक के रिश्तेदार से की गई, लेकिन वह अनसुना करते रहे। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए कृष्ण मोहन तिवारी को मय अभिलेख 18 मार्च को तलब किया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र पर मुकदमा दर्ज कराने वाले कृष्ण मोहन तिवारी की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। उनके दोनों बेटे राजकमल और सूर्यकमल संग रिश्तेदार मनोज मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का केस पहले ही दर्ज हो चुका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस एक बार जिले में पहुंच चुकी है।