फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   relatives created ruckus after death of pregnant woman in private hospital

Bhadohi: प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया बवाल, कोतवाली पर हंगामा

Sun, 18 Jun 2023 03:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 03:14 PM IST
सार

भदोही जिले के सुरियावां स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई है।

विज्ञापन
relatives created ruckus after death of pregnant woman in private hospital
कोतवाली के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सुरियावां स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने पहले चिकित्सालय के सामने हंगामा किया। उसके बाद कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए हॉस्पिटल संचालक व चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सुरियावां थाना क्षेत्र असईपुर निवासी रामफल मौर्य (45) की गर्भवती पत्नी सीमा देवी को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर सुरियावां के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उन्हें बच्ची पैदा हुई। कुछ घंटों बाद अचानक सीमा की हालत बगड़ने लगी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे भदोही के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और जमकर बवाल काटा। इसके बाद वे सुरियावां कोतवाली में भी शव को लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रसूता के परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसूता की जान गई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने अस्पताल संचालक व चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed