फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reiterate resolve of strong India with Fit India Freedom Run

फिट इंडिया फ्रीडम रन से सशक्त भारत का दोहराया संकल्प

Sat, 11 Sep 2021 05:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Reiterate resolve of strong India with Fit India Freedom Run
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को युवाओं ने आजादी की दौड़ लगाकर सशक्त भारत को का संकल्प दोहराया। समापन पर नेहरू युवा केंद्र ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर हौसला बढ़ाया। महोत्सव का शुभारंभ सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहीद स्मारक वीजीएनजीआईसी परिसर से सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागी मुख्य मार्ग से दौड़ लगाते हुए विकास भवन पहुंचे। वहां कार्यक्रम का समापन कर इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गांव से लेकर नगर तक तैनात युवक/युवतियां वैश्विक महामारी, कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब तक जागरूकता अभियान, पोस्टर, स्वच्छता, खेलकूद से जन-जन को जागरूक किया गया, लेकिन आने वाले समय में तीसरी लहर पर तभी रोक लगेगी जब टीम मजबूत बनेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग और नेहरू युवा केंद्र की टीम शुरू से अंत तक लगी रही। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीदों का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। अब जरूरत है शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करने की। केंद्र सरकार नेहरू युवा संगठन से जुड़े स्वयंसेवकों को संगठित कर आजादी को ऐतिहासिक रूप दे रहा है। महोत्सव में कुल 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसबी सिंह, अखंड प्रताप सिंह, नायब बिंद, अदनानउल्ला खान, रविचंद्र यादव, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, रामअवध कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed