फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recovery of Rs 22.25 lakh from nine brick kiln operators

Bhadohi News: नौ ईंट भट्ठा संचालकों से 22.25 लाख की वसूली

Sat, 23 Aug 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 22.25 lakh from nine brick kiln operators
ज्ञानपुर के एक भट्ठा संचालक के यहां अ​भिलेख की जांच करते तहसीलदार अजय सिंह। स्रोत: स्वयं
ज्ञानपुर। तहसीलदार ज्ञानपुर अजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापार कर विभाग की टीम ने टैक्स चोरी करने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की। नौ ईंट-भट्ठा संचालकों के यहां व्यापार कर की चोरी पकड़े जाने पर विभागीय स्तर से 22.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से टैक्स की चोरी करने वाले ईंट भट्ठा संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

उद्योग धंधा संचालित करने वाले लोगों को शासन से निर्धारित टैक्स को समय-समय पर जमा करना पड़ता है। इसी में व्यापार कर भी शामिल है। कुछ ईंट भट्ठा संचालकों की तरफ से टैक्स की चोरी की जाती है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स न जमा करने पर आरसी जारी की जाती है। शुक्रवार को तहसीलदार ज्ञानपुर अजय सिंह के नेतृत्व में व्यापार कर विभाग की टीम ने ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र में वसूली अभियान चलाया। इस दौरान श्रद्धा ईंट उद्योग, अंश ईंट उद्योग, सतनाम ईंट उद्योग, सनी कंस्ट्रक्शन, शक्ति ईंट उद्योग, पीएनएस ईंट उद्योग, रोहित ईंट उद्योग, एसकेएस ईंट उद्योग, बीबीएस ईंट की जांच की गई। अभियान के दौरान कर से जुड़ी अनियमितता मिलने पर कुल 22.25 लाख रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed