{"_id":"69b5b2a4da72ccac6f04cb78","slug":"reasoning-questions-confused-me-bhadohi-news-c-192-1-svns1033-150211-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कई चक्र की जांच के बाद प्रवेश \nरीजनिंग के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कई चक्र की जांच के बाद प्रवेश रीजनिंग के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को परीक्षा समाप्त हुई। भावी पुलिस उप निरीक्षकों को रिजनिंग के सवालों ने खूब उलझाया। 14 केंद्रों पर कुल 4085 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पहले बायोमेट्रिक समेत कई चक्र की जांच के बाद प्रवेश मिल सका।
शनिवार को जिले में कुल 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस क तैनात रही। वहीं पुलिस अधीक्षक अपर्णा कौशिक, एसपी सिटी नितेश सिंह और स्टेट की टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी का प्रश्न सरल आया था। वहीं जीएस, साइबर व वन्यजीव के प्रश्नों ने परेशान किया। प्रश्न कठिन हाेने की वजह से छात्रों के पसीने छूट रहे थे। कुछ हद तक राजनीति से जुड़े प्रश्नों से भी लोग दिक्कत में दिखे।