फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raza Khan became president and Rajesh became vice president

Bhadohi News: लगातार दूसरी बार रजा खां अध्यक्ष और राजेश बने उपाध्यक्ष

Sun, 30 Jun 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Raza Khan became president and Rajesh became vice president
भदोही। आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) की नई कार्यकारिणी का शनिवार को गठन कर लिया गया। कालीन भवन में आयोजित वार्षिक साधारण सभा की बैठक में लगातार दूसरी बार मो. रजा खां अध्यक्ष और राजेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। संगठन के पांच पूर्व अध्यक्षों के पैनल ने नए पदाधिकारियों की सूची बनाने के बाद इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के कई सदस्यों को पदाधिकारियों के चयन के नए तरीके को लेकर ऐतराज था। इसके बाद भी एकमाध्यक्षों की पांच सदस्यीय पैनल ने जब नई कार्यकारिणी की घोषणा की तो सभी ने इसका स्वागत किया। 64वीं साधारण सभा की बैठक जब शुरू हुई तो काफी देर तक चुनाव के तरीके को लेकर लोगों में बहस चलती रही। पांच दर्जन सदस्यों की मौजूदगी में काफी देर तक चर्चा चलती रही।
विज्ञापन

इम्तीयाज अंसारी ने परंपरागत रूप से होने वाले चयन प्रक्रिया को समाप्त करने का अनुरोध किया। वहीं असीम अंसारी ने मौजूदा प्रक्रिया को ही ठीक बताया। कुछ देर तक सदन में भारी गहमी गहमा रही। अंत में चुनाव में परंपरागत प्रक्रिया के तहत भी कराए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद पांच पूर्व एकमाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, ओएन मिश्रा, हाजी शौकत अली, पीसी जायसवाल, विनय कपूर का पैनल बनाया गया। आपसी विचार-विमर्श के बाद राजाराम गुप्ता ने मो. रजा खां को अध्यक्ष और राजेश कुमार को दोबारा उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं पीयूष बरनवाल को मानद सचिव, उमेश शुक्ला उर्फ बयालु को संयुक्त सचिव और शमीम अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने 20 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए एकमाध्यक्ष ने कहा कि कालीन उद्योग के समग्र विकास के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता होगी। इसके पहले बैठक में एकमा का वर्ष 2024-25 का 7.79 लाख घाटे का बजट ध्वनि मत से पारित कर दिया। बजट में चालू वित्त वर्ष में कुल 16.33 लाख प्रात्तियों के अनुमान के सापेक्ष कुल 24.12 लाख खर्च का अनुमान लगाया गया है। बैठक में गुलामन अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, सीए केपी दुबे, शिव सागर तिवारी, अरशद अंसारी, रोहित गुप्ता, नीरज बरनवाल, शाहिद हुसैन अंसारी, विमल बरनवाल, राशिद मलिक, हुसैन जाफर, जमील सुलैमान, आकाश मालवीय आदि थे।
ये हैं एकमा के कार्यकारिणी सदस्य
एकमा कार्यकारिणी में अरशद वजीरी, असलम महबूब, अश्फाक अंसारी, इम्तीयाज अहमद, अब्दुल सत्तार, असीम अंसारी, सादिक अली, तनवीर हुसैन, केएस तिवारी, ओपी गुप्ता, संजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सुजीत जायसवाल, भरत लाल मौर्य, अमित मौर्य, पंकज बरनवाल, आरके बोथरा, उमेश गुप्ता मुन्ना, राशिद अंसारी, शाहिद अंसारी को शामिल किया गया है।


चुनाव के तरीके पर जताया विरोध
भदोही। सदन में जैसे ही पदाधिकारियों की घोषणा हुई कुछ सदस्यों ने चुनाव के तरीके को गलत बताते हुए इसका विरोध किया। इसमें शाहिद अंसारी सबसे आगे रहे। उन्होंने कहा कि बहुत से सदस्य पूरे वर्ष निष्क्रिय रहते हैं। इसके बाद भी उनके नाम पर विचार करना बाकी सदस्यों के लिए बेमानी है। उनकी बात का समर्थन इम्तीयाज अंसारी, एजाज अंसारी, अमित मौर्य, तनवीर हुसैन आदि ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed