फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raw houses fell due to rain, shock to the poor

बारिश से गिरे कच्चे घर,गरीबों को लगा झटका

Sat, 25 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raw houses fell due to rain, shock to the poor
तेज चमक-धमक के साथ बृहस्पतिवार की भोर में शुरु हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारिश से कई गरीबों के आशियाने ढह गए। मोढ़ के चकजुरानी निवासी संजय यादव ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह परिवार के साथ कच्चे घर में रहते थे। बारिश शुरू होने पर एक छोर की कच्ची दिवार भरभरा कर गिर पड़ी जिससे भी चोट आई है। गृहस्थी के सामान को जब तक बचाया जाता तब तक दबकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

डीघ के दरवांसी भारतीया बस्ती निवासी कैलाशनाथ पासी ने बताया कि काफी दिनों से वह बच्चों के साथ कच्चे घर में गुजर-बसर कर समय काट रहा है। भोर में बारिश तेज होने से छाजन समेत घर गिर पड़ा और रखे हजारों रुपये के सामान दब गए। इसी तरह ऊंज गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गौतम का कच्चा घर गिर जाने से गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवास न मिलने से वह कच्चा घर बनाकर रहता है। बारिश ने उसे भी गिरा दिया। पीड़ितों ने एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार से निरीक्षण कराकर क्षतिपूर्ति और रहने के लिए आवास की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed