फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ration reached every house during the Corona period

कोरोना काल में हर घर तक पहुंचा राशन

Thu, 05 Aug 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ration reached every house during the Corona period
प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव में नारेपार गांव में राशन लेकर खड़ीं महिला कार्डधारक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले में अन्न महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 726 कोटे की दुकानों पर जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने पहुंचकर कार्ड धारकों को राशन से भरा कैरीबैग दिया। दोपहर एक बजे से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को भी कार्डधारकों को ने देखा।
विज्ञापन

औराई के मेदनीपुर में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अन्न महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में अर्थ व्यवस्था संभालने के साथ ही सरकार हर गरीब के घर तक नि:शुल्क राशन पहुंचाया। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहा। इस मौके पर डीएम आर्यका अखौरी, एसपी रामबदन सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य मंडल सोनकर, एसडीएम चंद्रशेखर और तहसीलदार देवेंद्र यादव मौजूद रहे। सांसद आदर्श गांव कौलापुर, इटहरा और डीघ गांव में डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने चिह्नित 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन का बैग सौंपा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रख रही हैं। महामारी में गरीबों के घर तक राशन पहुंचाया। इस मौके पर कोटेदार मीरा देवी, ग्राम प्रधान राम नारायण यादव आदि रहे।
विज्ञापन

दुर्गागंज के मसुधी में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मिश्राईनपुर में प्रधान संदीप कुमार बिंद ने राशन बांटा। सेमरा में नोडल अधिकारी अफजल अंसारी, कोटेदार महेंद्र मोदनवाल ने राशन वितरण किया। इस मौके पर प्रधान अंतिमा पांडेय, बृजलाल प्रजापति, राधिका पांडेय आदि रहीं। डीघ के दरवांसी गांव में ग्राम प्रधान गोमती देवी, भदोही के सुल्तानापुर में जिला पंचायत सदस्य नीरा देवी, कोटेदार सुनील यादव, मोढ़ के नरोत्तमपुर, कस्तूरीपुर, डीघ के कुरमैचा में प्रधान प्रतिनिधि रविकांत बिंद ने राशन वितरित किया। अभोली के शेरपुर गोपलहां में प्रधान समरजीत चौहान, नोडल अधिकारी समरजीत चौहान ने राशन बांटा। ऊंज के कुरमैचा में कोटेदार छोटेलाल, ग्राम प्रधान संगीता देवी, अभोली ब्लॉक के सदौपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, ग्राम प्रधान अखिलेश शुक्ला ने नोडल अधिकारी स्नेह लता के देखरेख में 100 लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालापुर कलिंजरा में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, नारेपार में भाजपा डीघ मंडल अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर सिंह ने राशन वितरित किया। इस मौके पर शिवकुमार शुक्ला, विमला देवी, दिनेश बहादुर सिंह, रेखा सिंह, जगदीप शुक्ल, चांद शुक्ल, सरकार शुक्ल आदि रहे। गोपीगंज नगर के कोटे की दुकान पर चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्त ने वितरण किया। ज्ञानपुर ब्लॉक के पूरेदीवान में ग्राम प्रधान नागेश्वर प्रसाद, चकचंदा में नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य और प्रधान सूर्यबली मौर्य, खमरिया में भाजयुमो जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य, भदोही ब्लॉक के मुड़ियापुर में भी राशन वितरित हुआ। इस मौके पर असनाव चौकी प्रभारी अविनाश राय, धर्मेंद्र राय, सुरेश यादव, मनोज पांडेय आदि रहे।

सुरियावां के पट्टी बेजांव गांव में भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी और एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने अन्न महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। इस मौके पर कोटेदार ठाकुर पाल, भदोही चेयरमैन अशोक जायसवाल, स्वाती केसरवानी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed