फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ration goods not found, Kotedars demonstrated

नहीं मिला राशन का सामान, कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ration goods not found, Kotedars demonstrated
लगभग 15 दिन बाद भी नि:शुल्क खाद्य सामान नहीं मिलने से नाराज कोटेदारों ने सोमवार को तहसील परिसर में आपूर्ति निरीक्षक दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर के नाम संबोधित ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक को सौंपकर चेतावनी दी कि दो दिन में कम मिले खाद्य सामानों की पूर्ति नहीं की गई तो कोटेदार दूसरे चरण के राशन वितरण से हाथ खींच लेंगे।
विज्ञापन

कोटेदार रीता देवी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन के साथ चना, नमक, रिफाइंड तेल का वितरण कराने के लिए छह से 23 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई है। जिले के 730 कोटेदार डीघ, औराई, सुरियावां, भदोही, अभोली ब्लॉक से पांच फीसदी कम खाद्य सामान का उठान कर सके हैं। गत दिनों हुई शिकायत पर विपणन विभाग ने यह कहते हुए सामान की कटौती से पल्ला झाड़ लिया कि जितने का चालान आपूर्ति विभाग से कटा है, उतने का उठान कराया जा रहा है। आरएमओ मिर्जापुर मंडल प्रभाकांत ने वितरण के दौरान सामान कम होने पर दूसरे चालान पर सामान का उठान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन उसका कोई असर विभाग पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान से 160 कॉर्डधारक सामान उठाते हैं, जिसमें से 20 कॉर्डधारक सामान उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में चक्कर लगा रहे हैं। यही समस्या अन्य कोटेदारों के समक्ष भी है। समस्या का समाधान तभी हो सकता है जब पूरी मात्रा में खाद्य सामान कोटेदारों को मिलेगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में दीपचंद यादव, हंसलाल यादव, संतोष पांडेय, सुरेश पांडेय, शशि मिश्रा, कमलेश मिश्रा, गीता देवी, श्यामसुंदर, कमलेश मिश्रा, बच्चनलाल तिवारी, वंशीधर पाठक, लक्ष्मणराम यादव, बालादीन, लवकुश शर्मा, अलगू यादव, मुन्नी देवी, कमलेश यादव, शशिकांत आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला उनके सामने आया है। सामान उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed