दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी: मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, ज्ञानपुर विधायक समेत 14 के खिलाफ दर्ज है केस
वाराणसी की एक गायिका ने 18 अगस्त 2020 को भदोही के गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्र और विकास मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की एक गायिका ने 18 अगस्त 2020 को गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्र और विकास मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्तेदार का फर्म और भवन हड़पने के मामले में विधायक आगरा जेल में निरुद्ध हैं, जबकि विष्णु फरार है। तीसरा आरोपी विकास जमानत पर बाहर है।
पीड़िता को नहीं मिल रहा कोई काम
शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि उसे और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है और मोहल्ले में हेय दृष्टि से देखा जाता है।
..तो करेगी पीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि जल्द ही विष्णु मिश्र, विकास मिश्र, अधिवक्ता रीमा पांडेय, सीमा मिश्रा, गरिमा तिवारी, सतीश मिश्रा, प्रकाशचंद मिश्र, राज दुबे, रतन मिश्र, मुकेश मिश्र, विमलधर मिश्र, मनीष मिश्र की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह पीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करेगी। पीड़िता ने आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामला एसटीएफ के पास है। कार्रवाई के लिए पीड़िता का पत्र भेज दिया जाएगा।
पढ़ेंः पेशी पर पहुंचे दुष्कर्म के आरोपी बाहुबली विधायक विजय मिश्र, कहा- ब्राह्मण ही सरकार बनवाते हैं