{"_id":"5db343628ebc3e013a3e5b48","slug":"rangoli-bhadohi-news-vns4911615167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक रंगोली से मन मोह लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक रंगोली से मन मोह लिया
विज्ञापन
भदोही। नगर के महबूबपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर सीनियर छात्र-छात्राओं ने रंगों से जमीन पर आकर्षक कलाकृति बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। रेड हाउस की कलाकृति को प्रथम पुरस्कार दिया गया जबकि येलो हाऊस को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस को तृतीय पुरस्कार मिला।
प्रंबधक चंदन सिंह ने कहा कि इस दीपावली एक दूसरे दिलों में रंग भरने का नाम है रंगोली बनाना। इससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। दीपावली की छुट्टी से पूर्व शुक्रवार को अंतिम दिन था। विद्यालयों में दीपावली के खुमार के बीच रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मन से आकर्षक रंग भरे। विद्यालय के चार हाउस की अलग अलग टीम ने हिस्सा लिया। सभी ने अलग से अपनी रंगोली सजाई। सभी रंगोली का मूल्यांकन कर पर िणाम की घोषणा की गई। रंगोली बनाने में प्रतीक्षा, वफा वकारी, फरीहा फिरदोस, मुस्कान मौर्या, अर्श खान, आसिफ, अब्दुल कलाम, नंदिनी, मुस्कान जेहरा, उम्मे हबीबी, साक्षी पाल, रोशीना, श्रेया, खुशी, आस्था, यश्वी, स्वीटी, अंकित सिंह, साहिल, शाहीन, कार्तिक राय, नैंसी आदि ने हिस्सा लिया। शिक्षक विष्णू प्रकाश रावत, गौतम सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय मौर्य, काशाना अंसारी, जैनब सारा, वैष्णवी बटाई, अंजू सिंह आदि ने मूल्यांकन किया।