फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ramanand becomes president of ASICDA, defeats BR Batra by 12 votes

Bhadohi News: एसिसडा के अध्यक्ष बने रामानंद, बीआर बत्रा को 12 मतों से हराया

Sun, 24 Aug 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ramanand becomes president of ASICDA, defeats BR Batra by 12 votes
एसिस्डा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्यगण। स्रोतः एसिस्डा - फोटो : jammu kashmir news
भदोही। रामानंद नेहरा को आगामी दो वर्षों के लिए ऑल इंडिया कार्पेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिसडा) का अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को रजपुरा स्थित संगठन कार्यालय में हुए चुनाव में वे निर्वाचित किए गए। इसके अलावा सुशील कुमार नाहटा मानद महासचिव और मुरली मनोहर बोड़ा कोषाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन के बाद रामानंद नेहरा ने कहा कि सदस्यों को संगठित करना और नए सदस्यों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। निवर्तमान अध्यक्ष धर्मपाल गुप्त ने कहा कि तीनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी थे। अध्यक्ष रामानंद नेहरा 65 मत और दूसरे स्थान पर रहे बीआर बत्रा को 53 मत प्राप्त हुए। मानद महासचिव पद पर सुशील कुमार नाहटा 67 मत पाकर जीते। दूसरे नंबर रमेश पुरोहित को 50 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मुरली मनोहर बोड़ा ने महेश हर्ष को 27 मतों से हराया।
विज्ञापन

मुरली मनोहर को 72 मत मिले। एसिसडा के 123 सदस्यों में से कुल 118 मत पड़े। निवर्तमान अध्यक्ष ने विजेताओं को माला पहनाते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी काम करें। संगठन की समस्याओं के निदान के लिए सामूहिक प्रयास हो। नए पदाधिकारियों से यही अपेक्षा है। मतगणना के समय बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। परिणाम आने के बाद नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनिल भट्टर, गौरव अग्रवाल, सुकाम मिश्रा, लोकेश बांठिया व हरिकिशन कोठारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। पंकज पोपली, शंकरसिंह राज पुरोहित, जय सुराना, सूर्यकांत व्यास, गोपाल राठी, मनोज सुराना, संजय जैन, महेंद्र दूबे, नारायण दास बोड़ा आदि ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed