फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ram Badan Singh still SP on Bhadohi NIC portal

भदोही एनआईसी पोर्टल पर राम बदन सिंह अभी भी एसपी

Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ram Badan Singh still SP on Bhadohi NIC portal
डिजिटलीकरण के दौर में जिला और पुलिस प्रशासन की रफ्तार बेहद सुस्त है। दोनों महकमों की वेबसाइट महीनों से अपडेट नहीं हुई हैं। मंगलवार दोपहर तक प्रशासन और पुलिस की वेबसाइट पर पुरानी ही जानकारी प्रदर्शित की जा रही थी।
विज्ञापन

जिले की अपडेट जानकारी देने के लिए ‘भदोही डाट एनआईसी डाट इन’ के पते से सरकारी वेबसाइट बनायी गई है। इस पर जिले भर की महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं, लेकिन यह वेबसाइट अपडेट नहीं है। वेबसाइट पर नजर डालेंगे तो इसमें जिलाधिकारी, सीडीओ और एडीएम का नाम तो सही है, लेकिन पुलिस अधीक्षक अब भी राम बदन सिंह ही है, जबकि उनका स्थानांतरण हुए पांच माह से अधिक समय बीत चुका है। अक्तूबर की शुरूआत में ही डॉ. अनिल कुमार एसपी का कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।
विज्ञापन

भदोही एनआईसी की वेबसाइट पर कौन क्या वाले कालम में पुराने एसपी का नाम होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसमें जिन महत्वपूर्ण नंबरों की सूची दी गई है, उसकी पीडीएफ कॉपी में भी कई चीजें बदल चुकी हैं। कई अधिकारियों के पुराने नाम और नंबर अभी तक लिखे हैं। कुछ अधिकारियों के नंबर तो सरकारी लिखे हैं, लेकिन कुछ के नंबर प्राइवेट ही हैं। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद आम जन यदि घर से नंबर लेकर किसी अधिकारी तक अपनी बात पहुंचाना चाहें तो मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस विभाग की वेबसाइट पर गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अभी भी अभिनव वर्मा ही है, जबकि बृजेश सिंह वहां के प्रभारी निरीक्षक बन चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि वेबसाइट समय से अपडेट हो जाती है। ऐसा क्यों नहीं हुआ, इसे दिखवाया जाएगा और सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed