{"_id":"5375335363f9ca4711606d92e8529455","slug":"rain-came-new-life-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की बूंदों से फसलों में आई नई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की बूंदों से फसलों में आई नई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
इससे किसानों के चेहरे खिल गए। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बारिश के कारण नगरीय इलाके में उत्पन्न नारकीय स्थिति से बुधवार को भी निजात नहीं मिल सकी थी।
तीन दिनों से बदले मौसम के रुख से बेपटरी जनजीवन पर मंगलवार को बारिश की बूंदों ने दोहरा असर डाला। दिनभर की रिमझिम से नगरीय जीवनचर्या जहां अस्त-व्यस्त हो गई, वहीं गांवों में किसानों के चेहरे पर राहत आ गई, हालांकि किसानों का कहना है कि देर से शुरू हुई ठंड अगर दस से बारह दिनों तक रुके तभी फसलों को फायदा होगा।
दो-तीन दिनों में मौसम फिर बदल गया तो ज्यादा फायदा होने वाला नहीं। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की धमक बनी रही। इस दौरान किसान सिवान में अपनी फसलों का जायजा लेते दिखे।