फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   rain

लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Thu, 26 Sep 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain
भदोही। बारिश से नगर के मुख्य मार्गों सहित मोहल्लों और गलियों में पानी भर गया। बृहस्पतिवार को भोर से शुरू हुई बारिश दिन भर होती रही। बारिश कभी तेज होती तो कभी फुहारों तक सीमित हो जा रही थी। शाम तक बारिश होने से हर तरफ कीचड़ के अलावा कई गलियों में पानी भर गया। इससे सभी मोहल्लों के लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

काजीपुर में लोगों के गोदामों में पानी घुस गया। स्टेशन रोड पर दिन भर पानी लगा रहा। पैदल वालों को भारी सांसत हुई। इसके अलावा तकिया कल्लन शाह, आनंद नगर में पानी लगने के साथ साथ जमुंद, बाजार सलाबत खां, पीरखांपुर, दरोपुर, काशीपुर, घमहापुर, छेड़ीबीर रजपूरा आदि के मोहल्लों की गलिया कीचड़ से सन जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों के गरीब अपने आशियाने को लेकर चिंतित हो उठे। बारिश से इंदिरा मिल के सर्विस लेन पर चलना मुश्किल हो गया। देर शाम तक बारिश नहीं थमने से लोगों की नींद उड़ गई है। लोगों ने बताया कि रात में सूखा था, लेकिन सुबह पांच बजे जो बारिश शुरू हुई तो दिन भर होती रही पूरेश्याम, गुलालतारा, आलमपुर, बंधवा, जल्लापुर, अयोध्यापूरी में कई लोग घरों से पानी निकालने में व्यस्त रहे। जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed