फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain became trouble, woman injured due to falling raw house

बारिश बनी मुसीबत, कच्चा घर गिरने से महिला घायल

Fri, 03 Jul 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rain became trouble, woman injured due to falling raw house
बारिश से सरपतहां ब्राह्मण बस्ती के एक घर में घुसा पानी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। रुक-रुककर हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सीलन के कारण कच्चे मकान गिरने लगे हैं तो जल निकासी की सुविधा न होने से घरों में पानी घुसने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन अब भी कई गांवों में जल निकासी की सुविधा नहीं हो सकी है। इससे बारिश तेज होने पर घरों में पानी भर जा रहा है। शुक्रवार को भोर में हुई बारिश से ज्ञानपुर के सरपतहां के ब्राह्मण बस्ती में एकनाथ शुक्ला के बरामदे में दो फीट तक पानी भर गया। गांव के भेड़पालकों के छप्परों में भी पानी घुसने से वह चिंतित हो गए हैं। ज्ञानपुर से सटे भुड़की-भिदिउरा गांव में जल निकासी के लिए बना नाला जाम हो गया है। शुक्रवार को जेसीबी लगाकर उसकी सफाई की गई। गोपीगंज से सटे पूरे झम्मन गांव के प्राथमिक विद्यालय में नाले का पानी घुस गया है। इससे शौचालय जहां धंस गया वहीं भवन ढहने की आशंका बढ़ गई है। इसको लेकर स्कूल के शिक्षक भवन के अंदर बैठने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए को पत्र लिखकर पानी निकासी की सुविधा कराने की मांग की। सरोई संवाददाता के अनुसार औराई के बाड़ी बभनौटी गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चा घर गिरने से फूलपत्ती देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गई। भदोही के निजी अस्पताल से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया। बताया जाता है कि फूलपत्ती देवी शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घर के भीतर गाय का दूध निकाल रही थीं। उसी दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने कहा कि घटना की जानकारी तहसीलदार और लेखपाल को दे दी गई है, हालांकि अब तक कोई मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed