फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain accompanied by strong wind, crops fell

तेज हवा संग हुई बारिश, फसलें गिरीं

Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong wind, crops fell
अर्जुनपुर गांव में तेज हवा से गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : BHADOHI
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने का असर कालीन नगरी में भी देखने को मिला। रविवार की रात हल्की बारिश के साथ तेज हवा ने धान की तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। कई क्षेत्रों में फसल गिरने से किसानों का खासा नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इस बार मानसून खासा सक्रिय रहा। जिसके चलते अप्रैल-मई से लेकर सितंबर तक बारिश होती रही। अक्तूबर के दूसरे पखवारे में बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेत्र बनने से उमस और गर्मी बढ़ गई। जिससे रविवार शाम से मौसम बदला और बदली के बीच हवा बहने लगी। देर रात तेज हवा के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। अभोली, सुरियावां के कई गांव में धान की फसल गिर गई। ऐसे में पैदावार प्रभावित होने को लेकर किसान चिंतित हो गए। अब भी निचले इलाकों में धान की फसलों में आधे से एक फीट तक पानी भरा है। ऐसे में माह के अंत से आलू, अगैती गेहूं, तिलहन-दलहन आदि की बुआई भी प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के बौरीबोझ निवासी उमाशंकर बिंद ने बताया कि सात बीघे धान की रोपाई किया था। अभी भी खेत में पानी भरा है। ऐसे में उसकी कटाई और ढुलाई में दिक्कतें होंगी। रामचंद्रपुर निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि अच्छी बारिश होने से तीन बीघे में धान की रोपाई की। लगातार बारिश से फसलें अब भी डूबी है। सुरियावां ब्लॉक के अर्जुनपुर निवासी रामचंद्र पाल ने बताया कि सात बीघे धान लगाया था, जिसमें अभी डेढ़ बीघा फसल पानी में डूबी हैं। उपनिदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि हल्की बारिश का फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। एकाध स्थानों पर हवा से फसल गिरी है, उससे उत्पादन पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed