{"_id":"61f5966f22d99457cc23d7cc","slug":"railway-stopped-sewer-line-work-bhadohi-news-vns6359984124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने रोकवाया सीवर लाइन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने रोकवाया सीवर लाइन का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही नगर पालिका की तरफ से नगर के जलालपुर लाईपार इलाके में कराए जा रहे निर्माण कार्य पर रेलवे ने रोक लगा दी है। रेल अधिकारियों का कहना है कि जिस जमीन पर नगर पालिका निर्माण कार्य करा रहा है, वह रेलवे की है।
ज्ञात हो, नगर पालिका की तरफ से 35 लाख रुपये की लागत से वार्ड में सीवर लाइन डाली जा रही है। शनिवार को जब निर्माण कार्य चल रहा था, तभी स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने काम रोकने का निर्देश दिया। जलालपुर लाइन पार क्षेत्र के लोग वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों बड़ी मुश्किल से नगर पालिका ने काम के लिए टेंडर कराया था। अब जाकर निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। निर्माण शुरू होने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि काम बाधित हो जाएगा। इसको लेकर मोहल्लेवासियों में रोष है। मोहल्ले के लगभग दो दर्जन लोग इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक के पास भी गए थे, लेकिन बात नहीं बनी। ज्ञात हो कि सीवर लाइन डालने के लिए 35 लाख का टेंडर हुआ था। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी.लाल ने बताया कि अभी रेलवे की ओर से कोई औपचारिक पत्रावली नहीं दी गई है, लेकिन यदि रेलवे की भूमि होगी तो नगर पालिका खुद वहां निर्माण नहीं कराएगी। उन्होंने बताया कि हम अभी यह जानकारी कर रहे हैं कि वास्तव में जमीन रेलवे की है अथवा नहीं। इसमें एक दो दिन का समय लग सकता है। तब तक काम बाधित रहेगा।