फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Railway CIB raid in train 8 vendors caught illegally selling gutkha samosa and water

चलती ट्रेन में सीआईबी का छापा: अवैध ढंग से गुटखा, समोसा और पानी बेचते 8 वेंडर पकड़े गए

Sun, 25 Sep 2022 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

सीआईबी उत्तर रेलवे ने शनिवार को भदोही के परसीपुर और वाराणसी के सेवापुरी स्टेशन के मध्य ट्रेनों में जांच की। इस दौरान अवैध तरीके से सामान बेच रहे आठ वेंडर पकड़े गए। इनका चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
Railway CIB raid in train 8 vendors caught illegally selling gutkha samosa and water
परसीपुर और सेवापुरी स्टेशन के बीच ट्रेनों की जांच

विस्तार

सीआईबी उत्तर रेलवे ने शनिवार को भदोही के परसीपुर और वाराणसी के सेवापुरी स्टेशन के मध्य ट्रेनों में जांच की। इस दौरान अवैध तरीके से सामान बेच रहे आठ वेंडर पकड़े गए। इनका चालान कर दिया गया। सीआईबी रेलवे के एसआई आनंद सिंह ने बताया कि लखनऊ रेल मंडल प्रशासन को शिकायत मिली थी कि ट्रेनों में अवैध वेंडर सामान बेचते हैं।

विज्ञापन


इस आधार पर 24 सितंबर को ट्रेन नंबर 15018 की परसीपुर-सेवापुरी के बीच जांच की गई। इसमें रवि सोनकर, सोनू तिवारी, करन, महेंद्र मिश्र, सलमान खान, विनोद दुबे, ओमप्रकाश, कन्हैयालाल को अवैध ढंग से गुटखा, समोसा, पानी, मुरमुरा बेचते समय हिरासत में लिया गया। आरोपितों के पास न लाइसेंस मिला न कोई अन्य कागजात। जीआरपी थाना जंघई में अवैध वेंडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कार्य क्षेत्र को लेकर मतभेद 
 रेल खंडों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण होने के बाद से सुरक्षा एवं संरक्षा एजेंसियों की भी जिम्मेदारियां बढ़ रही है। रेल खंड पर लगभग 40 से 50 किमी दूरी वाले सेक्शनों का कार्य क्षेत्र कहीं आरपीएफ तो कहीं जीआरपी के पास होता है। सीआईबी लखनऊ की ओर से आठ अवैध वेंडरों के खिलाफ हुई चालान और जुर्माने की कार्रवाई को लेकर अब सुरक्षा कर्मियों में भी कार्य क्षेत्र को लेकर मतभेद होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ उप निरीक्षक जंघई अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अवैध वेंडरों का मामला जीआरपी भदोही के कार्य क्षेत्र में है बावजूद इसके 40 किमी दूर आरपीएफ थाने में कार्रवाई कराना अतिरिक्त कार्य साबित हो रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे विक्रम सिंह ने कहा कि मंडल टीम की आकस्मिक जांच रेलवे सुरक्षा के अधीन और टीम में शामिल अधिकारी आरपीएफ, जीआरपी का सहयोग ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed