फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raid on 35 fertilizer-seed shops, one seizure, three notices

खाद-बीज की 35 दुकानों पर छापा, एक सीज, तीन को नोटिस

Wed, 09 Nov 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Raid on 35 fertilizer-seed shops, one seizure, three notices
कृषि विभाग ने बिना लाइसेंस चलाई जा रही दुकानों पर सख्ती शुरू कर दी है। विभागीय कर्मचारियों ने बुधवार को जिले की विभिन्न बाजारों में खुली 35 खाद-बीज की दुकानों पर छापामारी की। जहां जांच में कमी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने एक दुकान को सीज कर दिया। वहीं तीन दुकानदारों को नोटिस जारी की। इसके अलावा 21 दुकानों से खाद-बीज, खरपतवार, कीटनाशक दवाओं के नमूने भी लिए। उन्होंने अन्य दुकानदारों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। विभाग की कार्रवाई से खाद-बीज, रसायन, कीटनाशक की बिक्री करने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

किसानों की माने तो कृषि विभाग छानबीन के बाद ही खाद-बीज, कीटनाशक, रसायनों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करता है। खेतीबारी का समय आने पर बड़ी संख्या में बिना मानक वाली दुकानें खुल जाती हैं। सहकारी समिति पर खाद-बीज न होने के कारण किसान खुले बाजारों में खरीद-फरोख्त करते हैं। दूसरा कारण यह भी है कि वैश्विक महामारी में बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था से उक्त दुकानदार सामानों को उधार के रुप में देकर बाद में पूरा दाम वसूलते हैं। तीसरा कारण यह सामने आया है कि 50 फीसदी खेतों तक सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ न हो पाने से किसान पुरानी नमी में बुवाई करना चाहते हैं। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निदेशालय के आदेश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों पर मिल रही खामियों की जद में आ रहे दुकानदारों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ सका तो कार्रवाई होगी। चेतावनी दिया है कि लाइसेंस युक्त दुकानों से बिक्री की प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed