फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Radha is the devotional saints

संतों के सत्संग से भक्तिमय हुआ राधास्वामी आश्रम

Sun, 13 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 13 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Radha is the devotional saints
 दूर-दराज से आए साधु-संतों ने सत्संग के जरिए भगवत कृपा प्राप्ति कर जीवन को सफल बनाने का मर्म समझाया। इस मौके पर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक लगातार भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में साधु-संतों के अलावा ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

राधास्वामी धाम में शनिवार को आश्रम के संस्थापक का निर्वाण दिवस आश्रम के महाराज आनंद स्वरूप की देखरेख में मनाया गया। इस मौके पर भक्ति की सरिता बही। गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्या, फैजाबाद, मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में साधु-संत आयोजन में शामिल होने पहुंचे। साधुओं ने पूूरे दिन भजन-कीर्तन और सत्संग किया। इससे आश्रम का वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा। इसके निमित्त सुबह सात बजे से ही भंडारा आरंभ हो गया, जो शाम सात बजे तक लगातार चलता रहा। इसमें साधुओं को विविध पकवान परोसे गए। शाम को साधुओं को वस्त्र, कमंडल, साबुन, दक्षिणा आदि देकर विधिवत विदा किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से शंकर भइया, लालचंद्र, मदनलाल, सत्य प्रकाश, जयप्रकाश, भोलानाथ, दीनानाथ, विशेश्वरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed