{"_id":"5835f2914f1c1bcb4913c380","slug":"put-the-brakes-on-the-speed-of-trains-by-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां हादसे के बाद सुमेरपुर स्टेशन से निकलती ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की रफ्तार पर ठंडी की रात के कोहरे ने ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली रूट की गाड़ियों की हालत बेहद खराब हो गई है। आने और जाने वाली गाड़ियां घंटों विलंब से चल रहीं हैं। बुधवार को लिच्छवी एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से चली तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे से भी अधिक देरी से चल रही थी। भदोही-प्रतापगढ़ और वाराणसी-इलाहाबाद दोनों रेलमार्गों पर यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों के आवागमन पर मौसम का असर पड़ने लगा है। यों तो अभी कोहरे की चादर घनी नहीं हो रही है, लेकिन ठंडी की रात में कोहरा ट्रेनों की रफ्तार रोक रहा है। शायद यही वजह है कि दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी तेज हो गई है और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नई दिल्ली से चलकर बिहार जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी एक्सप्रेस बुधवार को 12 घंटे से भी अधिक समय विलंब से चल रही थी। इस ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय सात बजे है, जबकि दोपहर 12 बजे के आसपास इस ट्रेन को 12 घंटे देर से चलने की सूचना मिल रही थी। इसी तरह नई दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर तक जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस बुधवार को सात घंटे विलंब से चली।
इस ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय भोर में 4.10 बजे है, जबकि यह गाड़ी 12 बजे के करीब ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बेहाल होते नजर आए। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ ट्रेनें विलंब से जरूर चल रहीं हैं, लेकिन उनके विलंबित होने के पीछे कोहरे को वजह अभी नहीं माना जा रहा है। इसकी असल वजह पता नहीं चल पा रही है।