फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Purvanchal is becoming the hub of development

पूर्वांचल बन रहा विकास का हब

Sun, 05 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal is becoming the hub of development
ओम उच्च शिक्षण संस्थान में उद्यमी संवाद में बैठे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा बाएं से दूसरे? - फोटो : BHADOHI
कौलापुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि प्रतिद्वंद्विता की दौड़ में परंपरागत उद्योग को विकसित कर ही हम विश्व बाजार मे ठहर सकते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से पूर्वांचल विकास का हब बन रहा है। वह रविवार को ओम उच्च शिक्षण संस्थान छतमी में उद्यमी संवाद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी यूपी से होने के नाते कालीन उद्योग को बेहतर ढंग से जानता हूं। मऊ, मिर्जापुर, भदोही और वाराणसी की हुनरमंदी का विश्व कायल है, लेकिन सरकारों के ध्यान न देने से कारोबार काफी पिछड़ गया। कई कंपनियां बंद हो चुकी हैं। विकास के लिए नाम के साथ उद्योग को मार्केटिंग सपोर्ट देना होगा। प्रधानमंत्री इस दिशा में प्रयत्नशील हैं। जिस तरह बुंदेलखंड में डिंफेस कारिडोर बन रहा है। उसी तरह पुरानी कला को बरकरार रखते हुए उसे नये रुप में विकसित करना होगा। पीएम के नेतृत्व में पूर्वांचल का न केवल पिछड़ापन दूर होगा बल्कि ऊंचा मुकाम भी हासिल होगा। इस मौके पर ओंकारनाथ मिश्र, विनय श्रीवास्तव, गोरखनाथ पांडेय, रवि पटौदिया, सिद्धनाथ सिंह, श्री निवास चतुर्वेदी, अभय मिश्र, संजय तिवारी, सपना दुबे, राजबली मिश्र, सुरेश दुबे, रमेश पांडेय, कृष्ण कुमार खटाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed