{"_id":"2027311e10c14c34327eea86415b747a","slug":"punjabi-songs-children-present-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंजाबी गीत प्रस्तुत करते बच्चे। ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गीत प्रस्तुत करते बच्चे।
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के काजीपुर रोड स्थित टाइनी टाट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हें मुन्नो ने रंगारंग औरसांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का दिल जीत लिया।
चार घंटे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य, कौव्वाली और लघु नाटक प्रस्तुत कर विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।
स्वागत गान के बाद दीप प्रज्जवलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना, बम बम बोले नृत्य, चंदा चमके गीत, कौव्वाली न सर झुका के जियो, मौजा ही मौजा नृत्य, फोक डांस मोको कहां ढूंढो रे पर बच्चों ने अपने अंदर प्रतिभा का बखान कराया।
अतिथिगण उनकी हर प्रस्तुति पर खुले मन से सराहना कर रहे थे। पंजाबी सांग, सुर्य नमस्कार तथा एक मीरा एक राधा गीत पर आकर्षक नृत्य सबको खूब पसंद आया। लघु नाटिका अकबर बीरबल लोगों को हसाने में कामयाबरहा।
मुख्य अतिथि, पालिकाध्यक्ष महलका सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों ने मोहक अदाओं से दिल जीत लिया है। उनकी जितनी प्रशंसा किया जाए कम है। सभी बच्चे प्रतिभावान होते है। रमा खन्ना व रमा नागेश ने आगंतुको का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण अभिभावकों से खचाखच भरा रहा।