फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Public ritual place gate locked, complaint to police

Bhadohi News: सार्वजनिक कर्मकांड स्थल गेट पर जड़ा ताला, पुलिस से शिकायत

Mon, 08 Sep 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Public ritual place gate locked, complaint to police
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी स्थित सार्वजनिक कर्मकांड स्थल पर किसी ने ताला लगा दिया। इस बीच शनिवार को सुबह एक परिवार कर्मकांड कार्यक्रम करने पहुंचा तो मुख्य गेट पर ताला लगा देख परेशान हो उठे। आरोप है कि ताला खोलना चाहा तो ताला लगाने वाले ने वहां पहुंच कर विवाद और गालीगलौज कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर ताला खुलवाने की मांग की। तहरीर देने वाले सुरेंद्र विश्वकर्मा, सेठे विश्वकर्मा व राजू विश्वकर्मा पुत्रगण स्व. फूलचंद विश्वकर्मा निवासी मर्यादपट्टी ने बताया कि उनके युवा पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया है। वे शनिवार को सुबह परिवार सहित क्रिया कर्म करने पहुंचे तो देखा कि गेट में किसी ने ताला मार दिया है। पुलिस को बताया कि कर्मकांड स्थल आराजी संख्या-3 में है, जो परती जमीन पर है। इसमें प्राथमिक विद्यालय, रामलीला मैदान, होलिका दहन स्थल व कर्मकांड स्थल जाने का रास्ता के अलावा कई पीढ़ियों से कर्मकांड स्थल व शिव मंदिर स्थित है, जिसका सार्वजनिक रूप से सभी उपयोग करते आ रहे हैं। बताया कि ताला लगाने वाले दबंग प्रवृत्ति के हैं और किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते हैं। उन्होंने गेट का ताला खुलवाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed