फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PRV's response team is better, got 12th rank

पीआरवी की रेस्पांस टीम बेहतर, मिली 12वीं रैंक

Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
PRV's response team is better, got 12th rank
झगड़ा-फसाद व अन्य समस्याओं को लेकर की गई 112 पर कॉल के बाद आठ मिनट 53 सेकेंड में पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) पहुंच रही है। इस रेस्पांस टाइम के साथ जनपद ने मंडल में अव्वल और प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की है। सितंबर और अक्तूबर महीने से रैंक काफी हद तक बेहतर हुआ है।
विज्ञापन

आम जनता को त्वरित सहायता के लिए शासन स्तर से पीआरवी डायल 112 शुरू की गई है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, कोइरौना, सुरियावां, चौरी, औराई सहित नौ थानों और चौकी क्षेत्र के चिह्नित स्थानों पर पीआरवी खड़ी रहती है। किसी व्यक्ति को समस्या होने पर फोन आने पर टीम मौके पर पहुंच जाती है। प्रदेश स्तर से सभी जिलों की डायल 112 पीआरवी के रेस्पांस टाइम को लेकर आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए हैं। इसमें भदोही को 12वीं रैंक मिली हैं। सोनभद्र और मिर्जापुर अंडर 25 में भी नहीं आ सके हैं। जनपद का अक्तूबर महीने का रेस्पांस टाइम 8 मिनट 53 सेकेंड बना हुआ है। सितंबर में यह नौ मिनट से अधिक रहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मेहनत से सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टाप फाइव में पहुंचने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed