{"_id":"6150bf738ebc3e01c2577f14","slug":"protest-will-start-if-fake-case-is-not-returned-bhadohi-news-vns613909443","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमा वापस न होने पर शुरु होगा विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुकदमा वापस न होने पर शुरु होगा विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में कांग्रेस पार्टी की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय गोपीगंज नगर में हुई। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने नौ और 19 अक्तूबर को वाराणसी-प्रयागराज में आ रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने, पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस कराने की रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि मिशन-2022 में असफलता की आहट को देखकर प्रदेश की सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न करा रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को पार्टीजन डीएम आर्यका अखौरी से मिलकर ज्ञापन भी सौंपेंगे।
कहा कि राजेश दुबे 22 सितंबर को कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचे थे। डोज लगाने की ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने 1.30 से 2.30 बजे तक लंच करने का समय निर्धारित किया है। इस पर सवाल उठाने पर चिकित्सक स्वप्निल सिंह ने अभद्रता का आरोप लगाकर कूटरचित ढंग से फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। स्वास्थ्य कर्मी भारी भरकम वेतन लेकर लंच की चिंता में रहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब, मजदूर, बेरोजगार परिवार का सुबह का लंच लिया है या नहीं। कांग्रेस सेवादल ने गांधी पार्क ज्ञानपुर पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सामूहिक रुप से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
सेवादल के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र, प्रदेश की सरकार यह जान चुकी है कि पुन: सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लदवाए जा रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर राजेश दुबे के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।