फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest of villagers against those who interfere in development work

विकास कार्यों में खलल डालने वालों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Protest of villagers against those who interfere in development work
कलेक्ट्रेट पर धरना देते चकमानधाता के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के चकमांधाता गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों में खलल डाल रहे मनबढ़ों के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र डीएम और एसपी को सौंपा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहीलाल सेठ के साथ मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौरा माता मंदिर तक हो रहे इंटरलाकिंग कार्य को रोक कर गांव के आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ बिना किसी बात के विवाद बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मना करने पर मजदूरों को मारने-पीटने और प्रधान, रोजगार सेवक, सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं दो वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्र में ताला बंद करने, सोख्ते को क्षतिग्रस्त कर टाइल्स आदि को तोड़ देने और अन्य कार्यों व्यवधान उत्पन्न कर सरकारी कार्य प्रभावित कर रहे हैं। बार-बार कोतवाली गोपीगंज पुलिस, डीघ ब्लॉक और तहसील प्रशासन से शिकायत करने पर भी मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। मामले की जांच कराकर सरकारी कार्य में बाधक बन रहे लोगों पर कार्रवाई न की गई तो ग्रामीण मंडलायुक्त का भी घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज चौरसिया, भगंतु, राजधर चौरसिया, शिवचंद, संदीप सेठ, किशन सेठ, लक्ष्मीचंद्र सेठ, अजय कुमार, राजधर, आकाश कुमार, कमलेश, मुन्नू सेठ, संतोष सेठ समेत बड़ी संख्या लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed