फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest

बिजली विभाग कार्यालय पर प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन

Fri, 24 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest
बिजली विभाग कार्यालय पर मानदेय के लिए विरोध जताते प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। विद्युत निगम में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं ने बृहस्पतिवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से उनका पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। कई महीने से सिर्फ उन्हें दौड़ाया जा रहा है। प्रशिक्षुओं का कहना था कि एक साल पूर्व उनका प्रशिक्षण पूर्ण हो गया। विभागीय स्तर सेे प्रमाणपत्र दे दिया गया, लेकिन अब तक 200 अभ्यर्थियों का पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि एक-एक प्रशिक्षु को 75 हजार रुपये मिलने हैं। यदि धनराशि मिल जाती तो वे आगे की पढ़ाई अच्छी ढंग से कर सकते हैं। प्रदर्शन में जितेश कुमार, भानु कुमार, दीपक, गणेश, जितेंद्र, अवनीश, अभिषेक चौरसिया, त्रितेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed