फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest

वोट बैंक में रुप में हो रहा पिछड़ों का इस्तेमाल:प्रमासपा

Tue, 22 Sep 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
protest
मांगो के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते प्रमासपा के कार्यकर्ता। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी (प्रमासपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पिछड़ों के हक और अधिकार के लिए धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। कहा कि हर दल पिछड़ो को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए करते हैं, जिसका परिणाम है कि समाज का अब तक न उत्थान हो पा रहा है न लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके हैं। तटवर्ती क्षेत्र से लेकर सामान्य क्षेत्रों में लगभग 70 फीसद गांव, नगर का न विकास हो पाया, न विकास की लहर दौड़ सकी है। जब भी चुनाव का समय आता है, बिचौलिए खद्दरधारियों के साथ आकर इनके वोट की खरीद-फरोख्त कर लेते हैं। बिंद, केवट, कश्यप, निाद, लोधी समेत 17 जातियों को एससी/एसटी का दर्ज देकर प्रमाणपत्र देने का वादा भी दलों ने भूला दिया। जिसको कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगों में 17 पिछड़ी जातियों को एससी/एसटी में शामिल कर आरक्षण को 35 फीसदी किया जाए, युवाओं को रोजगार मिले, समाज के गरीब, कमजोर परिवारों को नि:शुल्क चिकित्सा मिले, कोरोना संकट में गरीब परिवारों को 20 हजार, मध्यम वर्ग को 10 हजार आर्थिक सपहायता मिले, छात्र-छात्राओं के पांच माह का स्कूल-हॉस्टल फीस माफ हो, छह माह तक बिजली बिल माफ किया जाए, सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को वैकल्पिक शिक्षा की व्यवस्था की जाए, राजकीय उपक्रम का निजीकरण रोका जाए, देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया जाए, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोक कर सुरक्षा की गारंटी ली जाए। प्रदर्शन करने वालों में उमाशंकर बिंद, शिव मंगल बिंद, राम सजीवन, दिनेश शर्मा, शिव शंकर बिंद, श्यामपति बिंद, बिहारी लाल केवट, विपिन सिंह, प्रेमबहादुर सिंह, धनीराम गुप्ता, लालचंद बिंद, शैलेंद्र बिंद, राम शिरोमणि मौर्य, कन्हैयालाल धोबी, योगेश बिंद आदि रहे।
विज्ञापन

अब्दुल वहीद-पंकज चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed