फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest

सीएम को पत्र भेजकर लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 25 Sep 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest
ज्ञानपुर। लेखपाल संघ ने बुधवार को पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपते हुए आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि कन्नौज में 20 सितंबर को जिस तरह से महिला लेखपाल के साथ अधिवक्ता समाज ने बर्ताव किया है, वह सोचनीय है। पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई न कर अपनी विफलताओं का परिचय दे रहा है। कहा गया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र पर जबरन रिपोर्ट लगाने का दबाव कन्नौज के अधिवक्ता महिला लेखपाल पर कर रहे थे। बचाव में उतरी दूसरी महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार अशोभनीय है। शांति ढंग से न्याय मांगने पर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं हो सका और उल्टे लेखपालों पर ही लाठियां बरसा कर असली चेहरा सामने ला दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि अधिवक्ता कन्नौज में ऐसा कर सकते हैं तो प्रदेश का कोई जनपद भी इनके प्रकोप का भागी बन सकता है। दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी, उनके प्रैक्टिस लाइसेंस निरस्त करने, लेखपालों पर हुये फर्जी मुकदमे वापस लेने, डीएस-एसपी कन्नौज को अविलंब हटाने, लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस देने संबंधी मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। कहा गया कि उनकी मांगों को अब भी ठंडे बस्ते में रखा गया तो वह संघ के बैनर तले पूरे प्रदेश में कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रामवृक्ष भारतीय, रामआसरे विश्वकर्मा, रमाशंकर, ओंकारनाथ, मुरलीधर, रामनरायन प्रजापति, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed