फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest against Agneepath in Bihar, trains stopped at Bhadohi stations

बिहार में अग्निपथ का विरोध, भदोही स्टेशनों पर रोकी गई ट्रेनें

Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against Agneepath in Bihar, trains stopped at Bhadohi stations
बिहार में अग्निपथ के विरोध का असर डाउन की ट्रेनों पर रहा। आगजनी, पथराव की आशंका में बृहस्पतिवार को माधोसिंह-रामबाग रेल रुट के ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह स्टेशन पर डाउन सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस को एक से सवा घंटे रोककर ही बिहार रवान यिा गया। अप से विभूति एक्सप्रेस भी एक घंटे विलंब से प्रयागराज की ओर जा सकी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि बिहार के छात्र सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती करने का विरोध कर रहे है। रेलवे को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इस लिए ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक कर चलवाया जा रहा है। विरोध के कारण माधोसिंह-रामबाग रुट पर ट्रेन नंबर 12791 अपने निर्धारित समय 11:42 बजे रुकी। बिहार की ओर जाने के लिए 12.45 बजे आगे बढ़ने का सिग्नल मिला। माधोसिंह स्टेशन पर कुछ देर तक ट्रेन को रोका गया था।
विज्ञापन

जीआरपी ने चलाया जांच अभियान
गोपीगंज। बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध के कारण ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर लगभग सवा घंटे रोकी गई। इस दौरान डाउन सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस से उतरने वालों और अन्य ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों की जांच की। उप निरीक्षक सतीश राय ने बताया कि इस स्थिति में जांच को प्रमुखता मिलने से संदिग्ध चेहरे नजर नहीं आ सके। ज्वलनशील पदार्थों से रेल संपत्ति को पहुंचने वाले नुकसान को रोकने के लिए बैग, अटैची, पालीथिन थैले, कपड़े के झोले की गहन तलाशी ली गई है। टीम में अमित यादव, अखिलेश यादव, विकास कुमार मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed