फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposal sent for the sixth time to form municipality

Bhadohi News: पालिका बनाने के लिए छठवीं बार प्रस्ताव भेजा

Sat, 06 Apr 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for the sixth time to form municipality
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने नगर पंचायत ज्ञानपुर को पालिका परिषद बनाए जाने का प्रस्ताव प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजा है। कहा है कि 90 फीसदी सरकारी दफ्तर नगर पंचायत के दायरे से बाहर हैं, जिससे व्यवस्थाओं के सुधार में दिक्कत होती है। पालिका बनने से काफी सहूलियत होगी। करीब डेढ़ दशक में छठवीं बार पालिका बनाने का प्रस्ताव शासन को गया है।
विज्ञापन


जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नई और सुरियावां शामिल है। जिला मुख्यालय स्थित ज्ञानपुर नगर पंचायत सबसे छोटी नगर पंचायत है, लेकिन कलेक्ट्रेट समेत 15 से अधिक विभाग इसकी सीमा से बाहर हैं। इससे वीआईपी के आने, साफ-सफाई संग अन्य व्वस्थाओं को बेहतर करने के लिए कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत ज्ञानपुर को नगर पालिका परिषद बनाए जाने के लिए पहली बार 10 सितंबर 2008 को प्रस्ताव भेजा गया था। उसके बाद डेढ़ दशक में नगर पंचायत अध्यक्ष के अनुरोध पर डीएम की तरफ से चार बार प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। अब चार अप्रैल 2024 को डीएम विशाल सिंह ने प्रमुख सचिव नगर निकाय को पत्र लिखकर ज्ञानपुर नगर पंचायत को पालिका घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा कि ज्ञानपुर नगर के आसपास के गांव को नगर में समाहित करते हुए पालिका घोषित किया जाए। इससे कांशीराम आवास, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय सरपतहां समेत अन्य सरकारी दफ्तर भी नगर में आ जाएंगे। इससे नगर पालिका कर्मचारियों को काम करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर को पालिका बनाने का पहला प्रस्ताव तत्कालीन डीएम की ओर से वर्ष 2008 में भेजा गया। उसके बाद 2012 में तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह, 2017 में डीएम विशाख जी और 2019 और 2020 में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। पांच बार जिलाधिकारियों की तरफ से पत्र भेजने के बाद भी शासन ने अमल नहीं किया। अब डीएम विशाल सिंह ने पत्र भेजकर पालिका बनाने की मांग की है।

ज्ञानपुर। जोरई, लखनो, जोतरातदत्त, रघुपुर, काशीरामपुर, मिल्की, गोपीपुर देहाती, चकटोडर देहाती, चकदल्लू, जद्दूपुर, गिरधरपुर, ज्ञानपुर देहाती, पूरेरजा, बालीपुर देहाती, ददरहां, केशवपुर सरपतहां, भुड़की, भिदिउरा और कंसापुर शामिल है। इन गावों को पालिका परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है।

ज्ञानपुर। जिलाधिकारी का दफ्तर एवं आवास, एसपी का दफ्तर एवं आवास, दीवानी न्यायालय, सौ शैय्या अस्पताल, बीएसए दफ्तर, नवोदय विद्यालय, डायट, विकास भवन, संभागीय परिवहन अधिकारी का दफ्तर, उद्योग केंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी आदि का कार्यालय नगरीय क्षेत्रों से बाहर हैं।

ज्ञानपुर जिला मुख्यालय स्थित नगर पंचायत है। इसको नगर पालिका में शामिल कराना जरूरी है। इसके लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। विशाल सिंह, डीएम।


ज्ञानपुर के विकास के लिए पालिका बनना जरूरी है। इससे आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी। - विपुल दूबे, ज्ञानपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed