फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Property worth Rs 3.34 crore attached to former MLA and his family

पूर्व विधायक और उनके कुनबे की 3.34 करोड़ की संपति कुर्क

Fri, 02 Sep 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 3.34 crore attached to former MLA and his family
ज्ञानपुर। पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे की मुश्किलें बढ़ रही हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को विजय मिश्र, उनकी बहू और बेटे के नाम की 3.34 करोड़ की नवधन स्थित अचल संपति कुर्क कर ली गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विजय मिश्र निवासी खपटिहा थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज और वर्तमान पता कौलापुर थाना गोपीगंज ने अपने गिरोह के साथ डरा धमकाकर स्वयं और गिरोह के सक्रिय सदस्य पुत्र विष्णु मिश्र, पत्नी रामलली मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा के नाम से नवधन में जमीन खरीदी थी। यह जमीन तहसील ज्ञानपुर के नवधन में 5,590 वर्ग मीटर है। वर्तमान खतौनी में विजय कुमार मिश्र, रामलली मिश्रा पत्नी विजय कुमार मिश्र, रूपा मिश्रा पत्नी विष्णु कुमार मिश्र और विष्णु मिश्र पुत्र विजय मिश्र के नाम दर्ज है। इसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़, 34 लाख, 37 हजार 700 रुपये है। एसपी ने बताया कि इस अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट के 31 अगस्त के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। पूर्व विधायक विजय मिश्र वर्तमान में रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले भी जिलाधिकारी के आदेश पर उनके भतीजे चंद्र प्रकाश मिश्र की पत्नी पुष्पलता के नाम की दो करोड़ पचास लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी। इससे पहले भी पूर्व विधायक और उनके करीबियों की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed