फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Project office expert saw the reality

परियोजना कार्यालय के विशेषज्ञ ने देखी हकीकत

Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Project office expert saw the reality
ज्ञानपुर। राज्य परियोजना कार्यालय के विशेषज्ञ राकेश चंद्र पांडेय ने मंगलवार को भदोही, ज्ञानपुर और डीघ ब्लॉक के छह स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, समग्र शिक्षा की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों से सवाल-जवाब भी किया।
विज्ञापन

वह पहले बीआरसी रोटहां पहुंचे। ब्लॉक संसाधन केंद्र रोटहां में कराए जा रहे कार्यों को देखा। कंपोजिट स्कूल रोटहा में समावेशित शिक्षा के तहत सामान्य बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों का भी अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश का निर्देश दिया। ज्ञानपुर के प्राथमिक व्यिालय संभई में एमडीएम, दिव्यांग शौचालय, किचन गार्डन और बच्चों को शैक्षणिक स्तर की जांच की। प्राथमिक विद्यालय घरांव में नामांकन मेले में भाग लिया। डीघ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौलापुर में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि नामांकन कराने के साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्कूल लाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed