फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Progress of UDAYS portal poor, ultimatum to 14 schools

Bhadohi News: यूडायस पोर्टल की प्रगति खराब, 14 स्कूलों को अल्टीमेटम

Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Progress of UDAYS portal poor, ultimatum to 14 schools
सुरियावां। ब्लॉक क्षेत्र में यूडायस पोर्टल पर छात्रों की प्रोफाइल अपलोड करने की प्रगति ठीक नहीं है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने नाराजगी जताई। उन्होंने 14 विद्यालयों को तीन दिन का समय देते हुए अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्री संकट मोचन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,अनिल कुमार आदर्श पीएस संस्थान, यूएसबी. इंटर नेशनल स्कूल, महेंद्र- सुरेंद्र तिवारी इंटर काॅलेज मनापुर, शिवम बाल शिक्षण संस्थान पूरेबदल, यूपीएस विद्या सागर अभिया, विद्यासागर इंटर कालेज अभिया, तुलसी देवी शिक्षण संस्थान, विक्रमादित्य बालिका इंटर कॉलेज चौगुना, अल्फलाह गौसिया पब्लिक, सेंट थाॅमस पब्लिक स्कूल कुसौडा, बीपीएमजी. पब्लिक स्कूल, संत सेवा मंडल स्कूल भीमसेनपुर, अजित पब्लिक स्कूल जमुनीपुर, गुजराती देवी इंटर कॉलेज बहुता, आइडियल कान्वेंट स्कूल सियरहां, बैजनाथ इंटर कॉलेज को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि 46 हजार 710 के सापेक्ष मात्र 30 हजार 492 छात्रों की प्रोफाइल अपलोडकी गई है। जिसमें मान्यता प्राप्त विद्यालय ने केवल 14 हजार 954 छात्रों का अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed